विवेक ओबेरॉय को गले लगाने पर अभिषेक से नाराज हुई ऐश्वर्या….  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 12, 2019

विवेक ओबेरॉय को गले लगाने पर अभिषेक से नाराज हुई ऐश्वर्या…. 

गुरुवार 12 सितंबर 2019अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय उस वक्त चर्चा में आ गए, जब एक ईवेंट में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया । विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय के एक्स ब्वॉयफ्रेंड थे। ऐसे में अभिषेक और विवेक का गले मिलना एक बड़ी खबर बन गई । अब खबर है कि ऐश्वर्या राय, अभिषेक के विवेक को गले लगाने से खुश नहीं हैं ।



इस खबर के मुताबिक, ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक से नाराज हैं और वो जानना चाहती हैं कि उन्होंने विवेक ओबेरॉय को एक पब्लिक ईवेंट में गले क्यों लगाया । बता दें कि मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।


इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। इसी ईवेंट में विवेक अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे। इस दौरान उनका सामना अमिताभ और अभिषेक से हुआ। मीडिया के कैमरों के बीच बच्चन और ओबेरॉय परिवार आमने-सामने था। सुरेश ओबेरॉय ने देखते ही अमिताभ बच्चन को गले लगा लिया।इसके बाद अमिताभ की नजर विवेक पर पड़ी और फिर दोनों गले मिले। कुछ समय बाद अभिषेक बच्चन भी वहां आ गए। अभिषेक ने देरी न करते हुए पहले सुरेश ओबेरॉय को गले लगाया और उसके बाद वो उसी गर्मजोशी के साथ विवेक ओबेरॉय से मिले और उन्हें सीने से लगा लिया। जिसने भी ये नजारा देखा वो बस देखता ही रह गया। क्योंकि पहले दोनों परिवारों को ऐसे मिलता कभी किसी ने नहीं देखा था।


लोकसभा चुनाव 2019 के समय विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इसमें ऐश्वर्या की तीन तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में वो सलमान के साथ नजर आ रही थीं तो दूसरी में विवेक के साथ। वहीं तीसरी तस्वीर में वो अभिषेक के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को विवेक ने एग्जिट पोल बताया था । अपने इस ट्वीट को लेकर विवेक की बहुत आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ा तो विवेक ने ट्वीट डिलीट कर दिया था।



Post Top Ad