विधानसभा उपचुनाव 2019:: अखिलेश ने काटा यादव परिवार की छोटी बहु का टिकट, लखनऊ कैंट से दूसरे प्रत्याशी का किया ऐलान !!! - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2019

विधानसभा उपचुनाव 2019:: अखिलेश ने काटा यादव परिवार की छोटी बहु का टिकट, लखनऊ कैंट से दूसरे प्रत्याशी का किया ऐलान !!!



 27, सितंबर 2019उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी भी अपने तगड़े प्रत्याशी उतार रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी विधानसभा उप चुनाव में अकेले उतर रही है।समाजवादी पार्टी ने आज अपने दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इस बार अखिलेश यादव ने यादव परिवार की छोटी बहु को झटका देते हुए लखनऊ कैंट से उनका टिकट दूसरे प्रत्याशी को दे दिया। जबकि साल 2017 में लखनऊ कैंट सीट से अपर्णा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी थीं।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी के सिर्फ तीन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। इनमें लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव, इटावा के जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव तथा जौनपुर के मल्हनी से पारसनाथ यादव के पक्ष में मुलायम सिंह यादव ने कई जनसभा की थी। भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी को 95402 और समाजवादी पार्टी की अपर्णा यादव को 61606 वोट मिले थे। 



Post Top Ad