उत्तर प्रदेश में  तड़के बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 15, 2019

उत्तर प्रदेश में  तड़के बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। 

रविवार 15 सितंबर 2019



घटना बाराबंकी जिले की है। रामसनेही घाट थाना इलाके के बेसनपुरवा के पास बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस पलट गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय लगभग सभी साथी सो रहे थे। चीख पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामसनेही घाट पहुंचाया गया। कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 


दो यात्रियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बस के नीचे घुसकर वहां दबे युवक को निकालकर सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया।



बताया जा रहा है कि घटना सुबह तीन बजे सुबह हुई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी मिली कि यह हादसा बस चालक के सो जाने की वजह से हुआ। बस चालक ने बताया कि अचानक स्टेरिंग कट जाने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और हादसा हो गया।



 



Post Top Ad