तूफान से बहामास में भारी तबाही, भारत ने की 10 लाख डॉलर के मदद की घोषणा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 8, 2019

तूफान से बहामास में भारी तबाही, भारत ने की 10 लाख डॉलर के मदद की घोषणा


रविवार 8 सितंबर 2019 नई दिल्ली चक्रवाती तुफान डोरियन के कारण बहामास में हुई भारी तबाही के बाद भारत ने रविवार को इस कैरिबियाई द्वीपीय देश को 10 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की।





विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, "हरिकेन डोरियन के कारण बहामास में हुई भारी तबाही से हम दुखी हैं। इस कठिन समय में बहामास के मित्रवत लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारत सरकार 10 लाख डॉलर की तात्कालिक आपदा राहत प्रदान कर रही है।"  डोरियन पांचवी श्रेणी के तूफान के रूप में एक सितंबर को बहामास में पहुंचा, और इस दौरान हवा की रफ्तार 295 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस तूफान में मृतकों की संख्या फिलहाल 43 है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि सैकड़ों शव अभी भी इलाके से बरामद किए जाने बाकी हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि ग्रैंड बहामास और अबकाओ द्वीप पर लगभग 70,000 लोगों को मदद की जरूरत है।




Post Top Ad