TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को किया हाउस अरेस्ट, धारा-144 बुधवार 11 सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 11, 2019

TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को किया हाउस अरेस्ट, धारा-144 बुधवार 11 सितंबर 2019 


हैदराबाद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे लोकेश नारा को नजरबंद कर दिया गया है। नायडू ने पूरे राज्य में एक विशाल रैली बुलाई थी। जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई हुई है। नायडू ने आरोप लगाया था कि टीडीपी कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिसके विरोध में उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने को कहा था। इस रैली का नाम उन्होंने 'चलो अत्माकुर' दिया था।बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह टीडीपी प्रमुख नायडू के बेटे नारा लोकेश की पुलिस अधिकारियों के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके पिता को घर में ही नजरबंद कर लिया है।लगाई गई थी धारा 144





टीडीपी प्रमुख नायडू के बुलाए गए मार्च के चलते आंध्र प्रदेश पुलिस ने पहले ही पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। पुलिस का कहना था कि इस इलाके में किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन और रैली की इजाजत नहीं है। पुलिस प्रमुख ने कहा था कि किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को चाहिए की वह शांति बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।




Post Top Ad