शाम की खबरें प्रमुख शनिवार 07 सितम्बर 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 7, 2019

शाम की खबरें प्रमुख शनिवार 07 सितम्बर 2019*

 *👉इसरो चीफ ने चंद्रयान-2 मिशन को बताया 95 फीसदी सफल* - चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' का बीती रात चांद पर उतरते समय भले ही इसरो के स्पेस स्टेशन से संपर्क टूट गया, लेकिन इसरो चीफ के सिवन ने बताया चंद्रयान-2 मिशन 95 फ़ीसदी सफल रहा है


📰 *पाकिस्‍तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस🛫 खोलने से किया इनकार* - पाकिस्तान ने एयरस्पेस खोलने के भारतीय आग्रह को ठुकरा दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को भारत के निवेदन को अस्वीकार करने की जानकारी दी। 


📰 *🛰️चंद्रयान-2: आशंका है...हमारे विक्रम लैंडर ने चांद पर क्रैश लैंडिंग की* - उम्मीद पर दुनिया कायम है। विक्रम लैंडर फिर से काम करेगा, इसी उम्मीद के साथ इसरो वैज्ञानिक अब भी काम कर रहे हैं। अब ऑर्बिटर की मदद से लैेडर की तस्वीर लेने की कोशिश की जा रही है। साथ ही वैज्ञानिक विक्रम लैंडर के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के डेटा से ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर 2.1 किमी की ऊंचाई पर क्यों वह अपने रास्ते से भटक गया


*👉कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवा 📡शुरू, डीसी ऑफिस में लगेंगे इंटरनेट बूथ* - अनुच्छेद 370 में बदलाव किए हुए एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। अब कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों के 5 टर्मिनल में इंटरनेट बूथ की सेवा शुरू कर दी गई है। इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद छात्रों और व्यावसायियों समेत अन्य लोग अब दस्तावेज, फाइल, बुक ऑर्डर और फॉर्म भर पाएंगे।


📰 *🤜अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की जमानत अर्जी खारिज* - दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले के संबंध में गिरफ्तार किए गए कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। स्पेशल जज अरविंद कुमार ने मिशेल की अर्जियां यह कहते हुए खारिज कर दी कि राहत प्रदान करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है


📰 *दिल्ली में इंजन ऑयल गोदाम में लगी आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर* - राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शनिवार को एक इंजन ऑयल के गोदाम में भीषण आग लग गई में अचानक आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर अग्निशमन की 22 गाड़ियों को भेजा गया है।अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है


📰 *हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला इकाई प्रमुख ने थामा बीजेपी  का दामन* - हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। कांग्रेस की प्रदेश महिला इकाई प्रमुख सुमित्रा चौहान ने पार्टी छोड़ कर सत्तारूढ़ बीजेपी का दामन थाम लिया। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में स्वागत किया।


📰 *🤜तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य कंवर दीप सिंह पर कानपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज* - तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य कंवर दीप सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है


📰 *भगवान राम के वंशज होने का प्रमाण देने अयोध्या रवाना हुए 2 हजार लोग* - हम हैं भगवान राम के वंशज'। यही भाव लेकर रघुवंशी समाज का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो चुका है। दरअसल, अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद पर इन दिनों चल रही सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 9 अगस्त को राम जन्मभूमि के पक्षकार वकील से पूछा था कि क्या भगवान राम का कोई वंशज वाकई में है? 


📰 *बीजेपी सरकार के 100 दिनों का जश्न 'बर्बादी के जश्न' की तरह- प्रियंका गांधी* - अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने 100 दिनों का जश्न मना रही है जो कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 'बर्बादी का जश्न' की तरह है। 


 *👉महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का बड़ा 🗣️ऐलान* - महाराष्ट्र में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उद्धव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, दोनों दलों का गठबंधन "अटल" है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि यह गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगा। 


 *👉हरियाणा विधानसभा चुनाव: जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने की बीएसपी को 40 सीटों की पेशकश* - जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा के लिए बहुजन समाज पार्टी को 40 सीटों की पेशकश की है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी का मानना है कि बहुजन समाज पार्टी को मजबूत किया जाए। जेजेपी प्रमुख ने कहा कि अब उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 


Post Top Ad