शाम की खबरें प्रमुख 09 सितम्बर 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 9, 2019

शाम की खबरें प्रमुख 09 सितम्बर 2019*

📰 *सेना को सर क्रीक इलाके में मिली संदिग्ध नाव, आतंकी हमले की आशंका* - भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी (जीओसी, दक्षिणी कमांड) ने भारत के दक्षिणी भाग में आतंकी हमले की आशंका जताई है। लेफ्टिनेंट जनरल सैनी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए सर क्रीक इलाके से नाव बरामद किए जाने की जानकारी दी। 


📰 *चंद्रयान-2 पूर्ण रूप से सफल होगा मिशन, 👉लैंडर विक्रम पर सच हो चुकी है इनकी 🗣️भविष्यवाणी!* - देश में चंद्रयान 2 मिशन के सफल होने को लेकर उम्मीदें बढ़ गईं हैं। आपको जानकर यकीन नहीं होगा, लेकिन जब मिशन चंद्रयान2 के फेल होने की निराशा में पूरा देश दुखी थी उसी समय ही ज्योतिषविद् पंडित शील भूषण शर्मा ने ज्योतिषीय गणित से चंद्रयान2 मिशन के सफल होने की घोषणा कर दी थी। 


📰 *पाकिस्तानी बैट और आतंकियों की घुसपैठ को ऐसे किया गया था नाकाम* - भारतीय सेना ने 4 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। 


📰 *👉मोदी 2.0 के पहले 100 दिनों में शेयर निवेशकों को लगा 14 लाख करोड़ का चूना* - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में कई मोर्चों पर अच्छे अंक हासिल किए, लेकिन बाजार और आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने निराश किया है। यही वजह हे कि एनडीए की शानदार जीत और शुरुआती फील-गुड के बाद इक्विटी निवेशकों की 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बर्बाद हो गई। 


 *👉ट्रक निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने पांच प्लांटों में 5 से 18 दिन तक के लिए काम रोका* - भारी वाहन बनाने वाली अग्रणी कंपनी अशोक लेलैंड सितंबर में अपने कई प्लांट 5 से 18 दिन तक के लिए बंद रखेगा। बिक्री में लगातार गिरावट के चलते ये फैसला लिया गया है। इसको लेकर कंपनी की ओर से बयान जारी किया गया है


📰 *फिर भाजपा में शामिल हुए कल्याण सिंह, बोले: मेरा तन टायर नहीं, मन रिटायर नहीं* - राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये। लगभग 87 वर्षीय कल्याण सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में एक बार फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 


 *👉के. सिवन के नाम पर चल रहे हैं फर्जी एकाउंट, इसरो ने कहा- वो सोशल मीडिया पर नहीं* - इसरो ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि के सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी पर्सनल एकाउंट नहीं है। इसरो ने बयान में कहा, 'यह नोट किया गया है कि कैलासवादिवु सिवन (के. सिवन की तस्वीरों के साथ) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। यह स्पष्ट करना है कि इसरो के अध्यक्ष के. सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई पर्सनल एकाउंट नहीं है। *


 *👉अंतरिक्ष में ये लैंडर भी हुआ था गायब, फिर मिला 11 साल बाद* - विक्रम के छू मंतर होने से सही सलामत मिल जाने के बीच भावुकता और प्रतिक्रियाओं का हंगामा रहा लेकिन आपको जानना चाहिए कि अंतरिक्ष में ऐसा होता रहा है। अंतरिक्ष यान खोते और मिलते रहे हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प दास्तान है जब एक 'गुम' हो गया यान रहस्य बना रहा और फिर सालों बाद रहस्य से पर्दा उठा।


📰 *मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ के खिलाफ फिर खुलेगा सिख दंगो का केस* - 1984 के सिख दंगों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किल बढ़ गई है। मामले में गठित एसआईटी ने कमलनाथ के खिलाफ केस फिर से खोलने की बात कही है। *


📰 *एमपी: किस करने से इनकार किया तो दोस्‍त ने छात्रा को मार डाला* - मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के बिजापुरी गांव की एक स्‍कूली छात्रा का उसी के दोस्‍त ने इसलिए मर्डर कर दिया, क्‍योंकि वह छात्रा को जबरन किस कर रहा था और छात्रा उसका विरोध कर रही थी।


📰 *शाहजहांपुर केस: पीड़िता बोली- चिन्मयानंद ने मेरा रेप और शोषण किया* - पीड़िता ने कहा कि भाजपा नेता चिन्मयानंद ने न केवल मेरा बलात्कार किया बल्कि एक वर्ष तक मुझे प्रताड़ित भी किया। स्नातकोत्तर की छात्रा ने कहा कि चिन्मयानंद ने एक साल तक मेरा शारीरिक शोषण भी किया


 *👉पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री बनीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता* - पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल कुमार को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।


 *👉विपक्ष में हैं तो क्या, देश के बाहर हम एक हैं, एक इंच भी पाकिस्तान को नहीं देंगे: शशि थरूर* - कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भारत एक इंच जमीन भी पड़ोसी देश को नहीं देगा। थरूर ने कहा कि कांग्रेस भले विपक्ष में है लेकिन देश के बाहर वह सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि जहां तक कश्मीर का सवाल है, भारत एक इंच जमीन भी पाकिस्तान को नहीं देगा।


 *👉चेकिंग के दौरान आपकों है मोबाइलफोन से वीडियो बनाने का अधिकार* - सड़क पर कोई भी वाहन चालक चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मी के साथ बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इस दौरान मोबाइल कैमरे का इस्तेमाल भी कर सकता है। पुलिसकर्मी को उस वाहन चालक का फोन और कैमरा आदि छीनने और तोड़ने का अधिकार नहीं हैं


Post Top Ad