सेना प्रमुख बिपिन रावत आज बन सकते हैं चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन, धनोआ से लेंगे चार्ज ! और सब  27, सितंबर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2019

सेना प्रमुख बिपिन रावत आज बन सकते हैं चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन, धनोआ से लेंगे चार्ज ! और सब  27, सितंबर 2019

थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज आज चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष का प्रभार ले सकते हैं। वर्तमान में यह पद वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के पास है। सीओएससी तीनों सेनाध्यक्षों को मिलकर बनी हुई एक कमेटी है।



हमेशा इसका अध्यक्ष तीनों सेनाध्यक्षों में जो सबसे वरिष्ठ होता है उसके पास होता है। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ इस महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद वरिष्ठता की सूची में थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का स्थान है।जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2016 को सेना प्रमुख पद संभाला था। बता दें कि एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने 29 मई को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से सीओएससी अध्यक्ष का प्रभार लिया था।



Post Top Ad