राजनीतिक दल का होर्डिंग गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने स्कूटी पर खोया बैलेंस, टैंकर ने रौंद डाला , शुक्रवार 13 सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 13, 2019

राजनीतिक दल का होर्डिंग गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने स्कूटी पर खोया बैलेंस, टैंकर ने रौंद डाला , शुक्रवार 13 सितंबर 2019 


चेन्नई  शायद ही देश का ऐसा कोई राज्य हो जहां राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग न लगे हो और अब तो ये होर्डिंग लोगों की जान जाने की वजह भी बन चुके हैं। चेन्नई में एआईएडीएमके का राजनीतिक होर्डिंग गिरने से 24 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुभाश्री कांथाचेवदी की मौत हो गई। 





दरअसल सुभाश्री सुबह छह बजे ऑफिस गई थी और दोपहर दो बजे शिफ्ट पूरी होने के बाद ऑफिस से निमिलीचेरी, क्रोमपेट स्थित अपने घर जा रही थीं। पल्लवरम थोरइपक्वम रेडियल रोड पर सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके का होर्डिंग अवैध रूप से लगाया जा रहा था। होर्डिंग गिरने से सुभाश्री अपनी स्कूटी से फिसल गईं और पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में सुभाश्री को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की ने अगले महीने कनाडा जाना था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने होर्डिंग फाड़ दिए। उधर, एआईएडीएमके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बैनर या पोस्टर नहीं लगाने जाएंगे जो जनता के लिए असुविधा का कारण बनेंगे




Post Top Ad