पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- आजम पर दर्ज सारे मुकदमे फर्जी, हमारे सत्ता में आते ही होंगे वापस ! - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 14, 2019

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- आजम पर दर्ज सारे मुकदमे फर्जी, हमारे सत्ता में आते ही होंगे वापस !

शनिवार 14 सितंबर, 2019रामपुर: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के खिलाफ दर्ज कराए गए सारे मुकदमे फर्जी हैं। हमारे सत्ता में आते ही सभी वापस ले लिए जाएंगे।



सपा मुखिया शनिवार को मोहम्मद अली जौहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। भाजपा ने हमें सिखा दिया है कि पुलिस वालों से काम कैसे लेना है। सीओ और एसओ से कैसे काम कराना है। अपनी का अपनी मर्जी का कप्तान लाइए और जो चाहे वह काम कराइए। सरकार आती जाती रहती है। हम भी सत्ता में रहे हैं, लेकिन हमने ऐसा कोई काम नहीं किया। रामपुर में प्रशासन जिस तरीके से कानून की धज्जियां उड़ा रहा है, उससे सरकार का ही नुकसान हो रहा है। लोगों का सरकार से भरोसा उठ रहा है। सपा को लोगों की सहानुभूति मिल रही है और उपचुनाव में भी इसका फायदा मिलेगा। हालांकि उपचुनाव में प्रत्याशी किसे बनाएंगे, इस सवाल को उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया, बोले अभी इंतजार कीजिए। समाजवादी पार्टी पिछले ढाई साल से कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर सकी है, ऐसे में संगठन कैसे मजबूत होगा, इसके जवाब में अखिलेश बोले जहां भी कोई घटना होती है। उसका हमारे लोग जमकर विरोध करते हैं । प्रदर्शन करते हैं। हम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और सरकार के गलत फैसलों का विरोध भी कर रहे हैं। रामपुर के मामले में हम राज्यपाल से मिलेंगे। पीड़ित लोगों ने हमें बताया है कि उन्हें किस तरह परेशान किया जा रहा है। हम आंदोलन भी करेंगे।


अखिलेश ने कहा, कि 'बकरी और भैंस चोरी जैसे सामान्य मामले में भी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है. एक रात में कई मुकदमे लिखे गए, ऐसा कभी नहीं हुआ होगा. आजम खां का दोष बस इतना है कि उन्होंने अगली पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो, इसके  लिए उन्होंने काम किया।


Post Top Ad