पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ का इस्तीफा नामंजूर शनिवार 14 सितंबर, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 14, 2019

पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ का इस्तीफा नामंजूर शनिवार 14 सितंबर, 2019 


चंडीगढ़ (विज) : पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ का इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान ने ना मंजूर कर दिया है। इस संबंध में पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने एक पत्र जारी किया है। पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि हाईकमान की तरफ से सुनील जाखड़ का इस्तीफा अस्वीकार किया जाता है और उन्हें अपने पद पर बने रहते हुए काम करने का आदेश दिया जाता है। आशा कुमारी का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पंजाब प्रधान सुनील जाखड़  के काम से खुश हैं। सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर लोकसभा सीट पर चुनाव हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जाखड़ का इस्तीफा नामंजूर करने से सभी सियासी अटकलों पर विराम लग गया है। दरअसल जाखड़ के इस्तीफे से प्रदेश में पंजाब प्रधानगी को लेकर कई प्रकार के सियासी समीकरण सामने आने लगे थे।



Post Top Ad