ऊ प्र० सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियोें को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध - खेल मंत्री शुक्रवार 13 सितंबर, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 13, 2019

ऊ प्र० सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियोें को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध - खेल मंत्री शुक्रवार 13 सितंबर, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने कहा है कि सरकार प्रदेश के खिलाड़ियोें को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के अपनी प्रतिभा और क्षमता का बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेलों के सम्वर्द्धन और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेल विभाग द्वारा प्रभावी व्यवस्थाएं की गई है। साथ ही खिलाड़ियों को नवीनतम खेल तकनीक के बारे में भी जानकारी दी जा रहा है।खेल मंत्री आज यहां के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में तीन दिवसीय उ0प्र0 स्टेट सब जूनियर बाॅयज एण्ड गल्र्स जूनियर मेन एण्ड वूमेन वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारम्भ करने के उपरान्त खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्टेडियमों और स्पोट्र्स काॅलेजों में खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखी जायेगी उनका प्राथमिकता से निराकरण कराया जायेगा।खेल निदेशक श्री आर0पी0 सिंह ने राज्य वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि चैम्पियनशिप में बालकों के 12 और बालिकाओं के 10 भार वर्गों के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में 45 किग्रा, 49 किग्रा, 55 किग्रा, 59 किग्रा, 64 किग्रा, 71 किग्रा, 76 किग्रा, 81 किग्रा 81 किग्रा से ऊपर, 87 किग्रा 87 किग्रा से ऊपर, बालक वर्ग में 55 किग्रा, 64 किग्रा, 67 किग्रा, 73 किग्रा, 81 किग्रा, 89 किग्रा, 96 किग्रा, 102 किग्रा, 109 किग्रा प्रतियोगिता होगी।


चैम्पियनशिप कार्यक्रम के शुभारम्भ में विधायक नीरज बोरा, अध्यक्ष संजीव गोसाई, सचिव, श्री रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महामंत्री ललित पटेल, कोच विजय शर्मा, महामंत्री सहदेव यादव, उ0प्र0 वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव निर्लेप सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक वेटलिफ्टिंग श्रीमती हंसा, द्रोणाचार्य एवार्डिउंग संधूपाल सिंह, निदेशक खेल उ0प्र0 आर0पी0 सिंह मौजूद थे।



Post Top Ad