नेपाल: पशुपतिनाथ मंदिर में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, सेना और पुलिस मौके पर  20 सितंबर, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 20, 2019

नेपाल: पशुपतिनाथ मंदिर में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, सेना और पुलिस मौके पर  20 सितंबर, 2019 


काठमांडू: नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां से संदिग्ध वस्तु की बरमदगी हुई। सूचना प्राप्त होते ही नेपाल पुलिस और नेपाल आर्मी मौके पर पहुंची। नेपाल पुलिस के अनुसार आर्मी सेना को बुलाया गया है, हालांकि अभी तक इस यह पुष्टी नहीं हुई है कि, संदिग्ध वस्तु बम है या कोई अन्य वस्तु है।





नेपाल पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, संदिग्ध वस्तु मंदिर की गौशाला से मिली है। काठमांडू मेट्रोपॉलिटन पुलिस रेंज के प्रमुख उत्तम राज सुबेदी ने बताया कि पशुपतिनाथ के परिसर में मिली संदिग्ध वस्तु को डिफ्यूज करने के लिए पहले से ही सुरक्षा बल जुटा हुआ है।प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर बागमती नदी के किनारे काठमांडू में स्थित है। यह मंदिर विश्व धरोहर में शामिल है। यहां पर देश विदेश से पर्यटक आते हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर के खजाने में नकद 120 करोड़ रुपए हैं और मंदिर के पास संपत्ति के रूप में 9.276 किलो सोना और 316 किलो चांदी है।


बता दें कि, पशुपति नाथ मन्दिर क्षेत्र में बागमती नदी के किनारे 13 वर्ष से जारी गंगा आरती से पहले राष्ट्रगान बजाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सरकार के आदेश पर दो सप्ताह पहले शुरू किए गए राष्ट्रगान बजाने के निर्णय का चौतरफा विरोध हो रहा है। सरकार के आदेश के बाद आठ दिन तक निरंतर आरती से पहले राष्ट्रगान बजाने के बाद गत सोमवार से वागमती गंगा पशुपति आरती सेवा संचालक समिति ने राष्ट्रगान बजाना बन्द कर दिया है।



 




Post Top Ad