नई पहलः अब ट्रैफिक रूल फॉलो करने पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को देंगी ज्यादा सैलरी!  24, सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 24, 2019

नई पहलः अब ट्रैफिक रूल फॉलो करने पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को देंगी ज्यादा सैलरी!  24, सितंबर 2019 


नई दिल्ली एक सितंबर से देश में नया मोटर वाहन अधिनियम लागू है। देश में नया मोटर वाहन कानून लागू होने के बाद से कहीं मनमाने चालान वसूलने तो कहीं अभी भी ट्रैफिक रूल्स अपनाने में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि कई जगहों पर लोग इस कानून के समर्थन में भी हैं।सड़क पर चलने वाले सभी लोग इस कानून को आने के बाद ट्रैफिक रूल को लेकर लोग सजग हो गए हैं। जहां कुछ लोगों को इस रूल को अपनाने में परेशानी हो रही है। वहीं कई जगहों पर लोग इस कानून के समर्थन में हैं। इस कानून का समर्थन करते हुए गुजरात में अब कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ट्रैफिक नियम का पालन करवाने के लिए कई नई-नई स्कीमें निकाली हैं। इनमें कार पूलिंग से लेकर नियमों का पालन करने वालों को ज्यादा सैलरी देने तक की बातें शामिल हैं।





वाघ बकरी ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को कम से कम प्रदूषण फैलाने की हिदायद दी है। इसके लिए उन्हें टिप्स दिए जा रहे हैं कि वे कार पूलिंग का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, कई कंपनियां देख रही हैं कि उनके कर्मचारी ट्रैफिक नियमों को कितना जानते हैं और उनका पालन कर रहे हैं कि नहीं। पालन करने वाले कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने पर विचार कर रही हैं कंपनियां।कंपनियां अपने कर्मचारियों को कार पूलिंग अपनाने और इन आदतों को बढ़ावा देने के लिए उनकी सैलरी बढ़ाने पर भी विचार कर रही हैं।दूसरों को नियमों के बारे बताने पर मिलेंगे गिफ्ट


अहमदाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में एक कंपनी ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। अस्पताल के सीईओ डॉ. निखिल का कहना है कि हम कर्मचारियों पर नजर रखते हैं कि आते समय किसने हेल्मेट लगाया, किसने सीट बेल्ट लगा रखी थी। जो ऐसा नहीं करते हम उनकी काउंसिलिंग करते हैं। अस्पताल ट्रैफिक नियमों पर क्विज कराने का भी प्लान कर रहा है इस प्रतियोगिता में जो पास होगा उस कर्मचारी को गिफ्ट दिए जाएगा।




Post Top Ad