महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले NCP को झटका, शिवाजी के वशंज उदयनराजे BJP में शामिल शनिवार 14 सितंबर, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 14, 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले NCP को झटका, शिवाजी के वशंज उदयनराजे BJP में शामिल शनिवार 14 सितंबर, 2019 


नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को शनिवार को बड़ा झटका लगा जब उसके नेता छत्रपति शिवाजी के वशंज उदयनराजे भोंसले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।





भोंसले आज सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अलावा अन्य नेता मौजूद थे। महाराष्ट्र में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। भोंसले सतारा सीट से लोकसभा सांसद थे और उन्होंने आज ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।उनके भाजपा में शामिल होने के बाद शाह ने ट्वीट कर कहा, ''देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे जी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उदयनराजे जी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।''









Amit Shah
 

@AmitShah



 




 

देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज श्री उदयनराजे जी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उदयनराजे जी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।उन्होंने कहा, ''लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से जो परिणाम आए थे, उससे भी अच्छे परिणाम विधानसभा चुनाव में आएंगे। महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव लौटाने का काम देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार ने किया है। महाराष्ट्र की जनता मोदी जी के साथ 2014 से ही मन से जुड़ी है और 2019 में भी इसकी पुनरावृत्ति वहां हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी और हमारा गठबंधन तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।''










Post Top Ad