महाराष्ट्र में हुआ सीटों का बंटवारा, BJP 144 तो शिवसेना 126 सीटों पर लड़ेगी चुनाव  बृहस्पतिवार 26 सितंबर, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 26, 2019

महाराष्ट्र में हुआ सीटों का बंटवारा, BJP 144 तो शिवसेना 126 सीटों पर लड़ेगी चुनाव  बृहस्पतिवार 26 सितंबर, 2019 


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिवसेना में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शिवसेना 126 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही शिवसेना ने उपमुख्यमंत्री पद के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। अभी तक सीट बंटवारे की औपचरिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।वहीं बीजेपी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी साथ ही अन्य सहयोगी दल कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। भाजपा जहां इस चुनाव में बुलंद हौसले के साथ उतरेगी वहीं शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के सामने पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।इससे पहले गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में गुरुवार को एक बैठक बुलाई थी। सीट बंटवारे को लेकर चल रही तनातनी के बीच अमित शाह को अपना मुंबई दौरा तक रद्द करना पड़ा। शाह गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे। 





 




Post Top Ad