महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस, राकांपा में हुआ सीटों का बंटवारा, 125-125 सीटों पर लड़ेंगी  चुनाव सोमवार 16 सितंबर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 16, 2019

महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस, राकांपा में हुआ सीटों का बंटवारा, 125-125 सीटों पर लड़ेंगी  चुनाव सोमवार 16 सितंबर 2019


मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में सोमवार को सीट बंटवारे पर सहमति बन गई। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि 38 सीटें छोटे दलों को भी दी जाएंगी। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। यहां अगले महीने विधानसभा चुनाव करवाए जाने की संभावना जताई जा रही है।आपको बता दें कि पहले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार चाहते थे कि उनकी पार्टी ज्यादा सीटें जीतकर आए ताकी सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद पर उनकी पार्टी की दावेदारी रहे। दोनों दलों ने 2014 में राज्य विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़े थे, तब कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद पवार की पार्टी ने 15 साल पुराने गठबंधन को तोड़ लिया था। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 तो राकांपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2014 के इन चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा को 122 सीटें मिली थीं।शरद पवार ने कहा कि सीटों की संख्या तय है। अभी 5-10 सीटों की अदला-बदली के लिए कांग्रेस पार्टी से चर्चा की जा रही है। 9 सितंबर को एनसीपी चीफ शरद पवार ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।



Post Top Ad