लखनऊ वेडिंग वेंडर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण लिया  रविवार 8, सितंबर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 8, 2019

लखनऊ वेडिंग वेंडर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण लिया  रविवार 8, सितंबर 2019

लखनऊ      शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं लखनऊ आदर्श टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कनौजिया मौजूद रहे। 


नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शपथ दिलाई।
      इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा सभी व्यापारियों को अब एकजुट होना पड़ेगा। सब की एकजुटता से ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा अब व्यापार का क्षेत्र और सेवा का क्षेत्र दोनों को परस्पर एक दूसरे का सहयोग करना होगा। दोनों के एक होने से ही समस्याओं का समाधान होगा। सेवा सेक्टर के लोग और व्यापार क्षेत्र के लोग जुड़ेंगे तो ताकत और मजबूत होगी। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। 
     शपथ ग्रहण समारोह को लखनऊ आदर्श टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कनौजिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वेडिंग वेंडर एसोसिएशन के सदस्यों को कोई भी समस्या होगी तो उनका संगठन कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। लखनऊ वेडिंग वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सोनी, महामंत्री श्याम चौरसिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
शपथ ग्रहण समारोह में अशोक सोनी ने अध्यक्ष, श्याम चौरसिया ने महामंत्री, के एस बिंद्रा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज दीक्षित ने उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार ने कोषाध्यक्ष,  दिनेश पांडे ने सह कोषाध्यक्ष , विपिन साहू ने संगठन मंत्री पद की शपथ ली। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय चौरसिया, हेमंत गिरी, दीपक गुप्ता ,मनीष गुप्ता, मनोज कुमार, आशीष टंडन, अनुराग पांडे, बसंत गुप्ता, जगदीश मोरिया, अवनीश गुप्ता, विनय, मोहम्मद सलीम, मनोज साहू, सतीश चौरसिया ने शपथ ली।
 शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ आदर्श टेंट एसोसिएशन के महामंत्री रितिक जैसवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्ति चौधरी, उपाध्यक्ष शिव अजवानी, उपाध्यक्ष सोनू विंध्यवासिनी, सुरेंद्र, संजय, महेश, अशोक गुरनानी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।



Post Top Ad