लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के 2596 गांवों के लोगों को जल्द मिलेगी बस की सुविधा, रविवार 15 सितंबर  2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 15, 2019

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के 2596 गांवों के लोगों को जल्द मिलेगी बस की सुविधा, रविवार 15 सितंबर  2019

उत्तर प्रदेश के 2596 असेवित गांवों (जहां पर सरकारी बस की सुविधा नहीं) को जल्द ही बस सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 145 अनुबंधित बसों के संचालन को मंजूरी दी गई है। इसमें 26 बसें लखनऊ परिक्षेत्र के लखनऊ, रायबरेली व बाराबंकी जिले के असेवित गांवों के बीच चलेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 7062 असेवित गांवों के लिए 504 अनुबंधित बसों का संचालन करने के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे थे।


इनमें से 145 अनुबंधित बसों के टेंडर तय मानक के हिसाब से थे। क्षेत्रीय प्रबंधकों को इन बस ऑपरेटरों से अनुबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें 54 बस गोरखपुर, 26 लखनऊ, 13 देवीपाटन, 11 आजमगढ़ परिक्षेत्र में चलेंगी।


उन्होंने बताया कि 145 बसों का संचालन होने से 2596 गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम हो सकेगा। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 38,254 एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में 19,454 असेवित गांवों को बस सेवा से जोड़ा जा चुका है।



Post Top Ad