खुले में अंडरवियर सुखाने के आरोप में शिक्षक पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला , रविवार 22 सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 22, 2019

खुले में अंडरवियर सुखाने के आरोप में शिक्षक पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला , रविवार 22 सितंबर 2019 


नई दिल्ली - उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पिछले 24 वर्षों से भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठकर लड़ाई लड़ने वाले मास्टर विजय सिंह पर अब पुलिस ने खुले में अंडरवेअर सुखाने के आरोप में केस दर्ज किया है। हाल ही में डीएम मुजफ्फरनगर सेल्जा कुमारी ने उन्हें धरने से उठवा दिया था। डीएम की कार्रवाई के बाद मास्टर विजय सिंह ने अपना धरना उठाकर शिव चौक पर चालू कर दिया। 





एसएचओ समीपाल अत्री ने बताया कि टीचर के खिलाफ धारा 509 (Section 509) (महिला की विनम्रता के ठेस पहुंचाने ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीचर विजय सिंह के खिलाफ संजय कुमार नाम के व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने (Civil line) में कलक्ट्रेट में धरनास्थल के बाहर अंडरवियर सुखाने की शिकायत की थी। संजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने शिक्षक को अपने पास बुलाया और धरना खत्म कर कलेक्ट्रेट परिसर खाली करने के लिए कहा।  



जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से टीचर का सामान बाहर फेंकवाया


जिलाधिकारी ने टीचर का सारा सामान कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर फेंकवा दिया। इसके बाद शिक्षक विजय सिंह ने शिवचौक पर डाकघर के पास फिर से धरना शुरू कर दिया। विजय सिंह ने कहा कि मैं पुलिस केस से किसी तरह के दबाव में आने वाला नहीं हूं। आगे भी मैं अपना धरना जारी रखूंगा।


उन्होंने कहा कि मेरे धरने को खत्म करने क लिए यह साजिश रची है। टीचर ने कहा कि जिस अंडरवेयर को लेकर मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया है वह मेरा अंडरवेयर नहीं हैं। नजदीक में रहने वाले एक बेसहारा आदमी का है। आपको बता दें कि विजय सिंह का नाम भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे लंबा धरना देने वालों में उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस, लिम्का बुक में दर्ज है।




Post Top Ad