खौफनाक: बेरहमी से नाबालिग की हत्‍या कर फोड़ीं आंखें, रेप की भी आशंका - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 1, 2019

खौफनाक: बेरहमी से नाबालिग की हत्‍या कर फोड़ीं आंखें, रेप की भी आशंका


रविवार 01, सितंबर 2019 जालौन  जालौन में रविवार सुबह गांव में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है जो निर्वस्त्र थी। पुलिस ने बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची शनिवार रात को घर से निकली और अगले दिन सुबह झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, नाबालिग की दोनों आंखें फोड़ कर नृशंसता से उसकी हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डीआईजी सुभाष बघेल और एसपी डॉ सतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना आटा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी शनिवार रात शौच के लिए गई थी, जब किशोरी काफी देर तक घर वापिस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। नाबालिग के न मिलने पर परिजनों ने आटा थाना में भी सूचना दी। रात में किशोरी की तलाश शुरु कर दी लेकिन तब वह नहीं मिली। रविवार की सुबह गांव से दूर झाड़ि‍यों में किशोरी का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और चाकू से आंखें फोड़ दी गई थीं। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Post Top Ad