KBC 11: सोनाक्षी को नहीं पता- हनुमान जी किसके लिए लाए थे संजीवनी बूटी, लेनी पड़ी लाइफलाइन शनिवार 21, सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 21, 2019

KBC 11: सोनाक्षी को नहीं पता- हनुमान जी किसके लिए लाए थे संजीवनी बूटी, लेनी पड़ी लाइफलाइन शनिवार 21, सितंबर 2019 


मुंबई - बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में कंटेस्टेंट की मदद करने हॉटसीट पर बैठी थीं। इस दौरान उनसे रामायण से जुड़ा आसान सा सवाल पूछा गया लेकिन, वह इसका जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 11 आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार इस शो को कई बातें खास बनाती हैं। केबीसी 11 पर हर हफ्ते आने वाले कंटेस्टेंट भी खबरों में आ ही जाते हैं। कल यानी 20 सितंबर को ऑन एयर हुए केबीसी 11 का एपिसोड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की वजह से चर्चा में रहा। हुआ यूं कि सोनाक्षी सिन्हा केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी की मदद करने हॉटसीट पर बैठी थीं। इस दौरान उनसे रामायण से जुड़ा आसान सा सवाल पूछा गया लेकिन, वह इसका जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। 





अमिताभ बच्चन ने शो पर सवाल किया- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?
A. सुग्रीव B. लक्ष्मण
C. सीता D. राम


लेनी पड़ गई लाइफ लाइन
वहीं जब जवाब देने की बारी आई तो सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए। उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं पता था। जिसके चलते उन्हें एक्सपर्ट वाली लाइफलाईन का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद ही सोनाक्षी सिन्हा सही जवाब दे पाईं। सोनाक्षी सिन्हा इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाने के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं।


यूजर्स ने इस तरह किया ट्रोल 
एक यूजर ने लिखा- 'इन स्टार्स किड्स को वाकई हमारी संस्कृति के बारे में थोड़ा सा भी ज्ञान नहीं है'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'मुझे लगता था कि बॉलीवुड के इतिहास में अनन्या पांडे सबसे खराब एक्ट्रेस हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें गलत साबित कर दिया। ऐसा करके उन्होंने आलिया भट्ट और अनन्या पांडे को कड़ी टक्कर दी है'।


अमिताभ बच्चन ने लगा दी सोनाक्षी की क्लास
वहीं अमिताभ बच्चन ने खुद भी सोनाक्षी की क्लास लगा दी। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके बाकी और चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। वहीं उनके घर का नाम भी रामायण है। और तो और सोनाक्षी के भाईयों के नाम भी लव कुश है। इसके बाद भी वो इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।


रूमा देवी ने जीते इतने लाख रुपए
बहरहाल, केबीसी की बात करें तो रूमा देवी शो के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में आई थीं। रूमा देवी को नारी सशक्ति करण को लेकर अपने प्रयासों के कारण राष्ट्रपति से नारी शक्ति सम्मान प्राप्त हो चुका है। रूमा देवी केबीसी पर 12 लाख 50 हजार रुपए ही जीत पाईं।




Post Top Ad