करना चाहते हैं मतस्य पालन तो आपके लिए हैं सरकार की ढेर सारी सुविधाएं।     शुक्रवार 13 सितंबर 2019              - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 13, 2019

करना चाहते हैं मतस्य पालन तो आपके लिए हैं सरकार की ढेर सारी सुविधाएं।     शुक्रवार 13 सितंबर 2019             


            मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने मांगे आवेदन




गोण्डा ! मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास प्राधिकरण नन्हे लाल कश्यप ने बताया है कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे ग्राम समाज के तालाबों का सुधार एवं प्रथम वर्ष निवेश हेतु प्रस्ताव, आर0ए0एस0 स्थापना व निजी तालाबों के निर्माण के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे गए हैं।


उन्होंने  बताया कि ग्राम समाज के तालाबों का सुधार एवं प्रथम वर्ष निवेश हेतु 6 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 5 लाा रूपए प्रति हेक्टेयर, एक यूनिट आरएएस स्थापना के लिए 50 लाख रूपए तथा निजी तालाबों के निर्माण के लिए 7 लाख रूपए प्रति इकाई के हिसाब से बजट निर्धारित है जिस पर 40 प्रतिशत का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुदान की राशि लाभार्थी को तभी मिलेगी जब वह इकाई लागत का 60 प्रतिशत कार्य अग्रिम कर लेगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास प्राधिकरण गोण्डा कार्यालय से किसी भी काय्र दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।



Post Top Ad