कांगो में तैनात सैन्य अधिकारी कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिला, 6 दिनों से थे लापता गुरुवार 12 सितंबर 2019 | - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 12, 2019

कांगो में तैनात सैन्य अधिकारी कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिला, 6 दिनों से थे लापता गुरुवार 12 सितंबर 2019 |


नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में तैनात लापता सैन्य अधिकारी कर्नल गौरव सौलंकी मृत पाए गए हैं। वह कायकिंग ट्रिप के दौरान लापता हो गए थे। उनका शव किवु झील के अंदर मिला है।





जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट गौरव शनिवार को कयाकिंग स्थित किवु झील गए थे और उसके बाद से ही उनसे संपर्क नहीं हो सका था। उन्हें ढूंढने के लिए तमाम प्रयास किए गए और सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था। गहन सर्च अभियान के बाद गुरुवार को उनका शव मिल गया। लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव को खोजने के लिए स्पीड बोट और हेलीकॉप्टरों को लगाया था लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो इस समय भीषण गृहयुद्ध के हालातों से गुजर रहा है। यहां विद्रोही गुटों और सरकार के बीच काफी लंबे समय से सशस्त्र संघर्ष चल रहा है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने शांति मिशन के तहत विभिन्न देशों की सैन्य टुकड़ियों को यहां तैनात भी किया है। बता दें विदेशी जमीन पर भारतीय सेना की सबसे बड़ी तैनाती कांगो में है। उत्तर किवु प्रांत की राजधानी गोमा में भारतीय ब्रिगेड का मुख्यालय स्थित है।




Post Top Ad