इस राज्य के CM ने पेश की मिसाल, दान कर दी अपनी 6 महीने की सैलरी शनिवार 14 सितंबर, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 14, 2019

इस राज्य के CM ने पेश की मिसाल, दान कर दी अपनी 6 महीने की सैलरी शनिवार 14 सितंबर, 2019 


त्रिपुरा - त्रिपुरा के युवा बीजेपी मुख्यमंत्री बिप्लब ने डस्टबिन के लिए 6 महीनें का वेतन दान करके मिशाल पेश की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने बाजारों में डस्टबिन लगवाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि सीधा 6 महीनें की तनख्वाह दान कर दी है। 14 सितंबर से बीजेपी पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है।





बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद दिल्ली में एम्स के जनरल वार्ड से इसकी शुरुआत की। बीजेपी के इस कार्यक्रम की गूंज सुदूर पूर्व यानी त्रिपुरा में भी सुनाई दी। बिप्लब देब पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए ये तनख्वाह दान दे रहे हैं। बीजेपी के सांसद और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है को वो अपने-अपने इलाकों में इस अभियान को चला। मुख्यमंत्री बिप्लब द्वारा ये पैसा राज्य के 1100 ग्रामीण मार्केटिंग समितियों को दिया जाएगा। ये पैसा हर गांव के बाजार में 8 से 10 कूड़ेदान लगाने में मदद करेगा। बिप्लब देब ने सभी त्रिपुरा वासियों से राज्य को स्वच्छ बनाने में मदद मारने की अपील की है।सरकार के हर विभाग को स्वच्छता से जुडे़ कार्यक्रम करने को कहा गया है। इनमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपन, सफाई अभियान, एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक को रोकने जैसे अभियानों को चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री को भरोसा है कि ये अभियान सफल होगा। बता दें कि बिप्लब देब की अगुवाई में बीजेपी पहली बार त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज है।




Post Top Ad