इस कब्र से दिन-रात आती रहती है खुशबू, सालों बाद लाश को देख लोग रह गए हैरान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 13, 2019

इस कब्र से दिन-रात आती रहती है खुशबू, सालों बाद लाश को देख लोग रह गए हैरान


शुक्रवार 13 सितंबर 2019 नई दिल्ली: यमन के धाफर में एक कब्रिस्तान में मौजूद कब्र से हर रोज़ खुशबू आती रहती है। काफी प्रयासों के बाद भी लोगों को हकीकत नहीं पता चल सकी। लोगों का कहना है कि यह एक लड़की की कब्र है, जिसे कईं सालों पहले दफनाया गया था। हालांकि एक दिन जब बारिश के चलते लड़की की लाश कब्र से बाहर दिखी तो हर कोई हैरान हो गया। लाश एकदम वैसी ही मिली, जैसी उसको मरते वक़्त दफनाया गया था जबकि, लाश के कब्र में दफनाने के कुछ ही समय बाद उस शव को कीड़े मकौड़े खा जाते हैं या फिर वह लाश गल-सड़ जाती है। इस घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया है।सूत्रों के अनुसार धाफर जिले में रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की का निधन हो गया था जिसके बाद उसको वहां स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया था, लेकिन इतने सालों बाद भी अक्सर उस कब्र से खुशबू आती थी। अभी हाल ही में बारिश से कुछ लाशें कब्रों से बाहर निकल आई जिनमें से उस लड़की की लाश भी शामिल थी। लड़की की लाश ने वहां मौजूद सभी लोगों को दंग कर दिया।एक गांव निवासी ने बताया कि काफी साल पहले उन्होंने यहां एक लड़की को दबाया था मगर वह जब भी यहां से गुजरते थे तो उन्हें एक अजीब सा एहसास होता था और कब्र से सुंदर महक उन्हें अपनी और खींचती चली जाती थी। लेकिन, अबकी बार हुई बारिश के दौरान जब लड़की की लाश कब्र से बाहर आई तो वह एकदम पहले की तरह ही दिखाई दे रही थी जबकि उसको अभी तक एक कंकाल बन जाना चाहिए था। गांव वालों ने बताया कि फिलहाल उन्होंने उस लड़की को दोबारा कब्र में दफना दिया है परंतु आज भी उस कब्र से खुशबू आना लगातार ज़ारी है।



Post Top Ad