एक फिल्म के कारण बिक गया था घर का सारा फर्नीचर, जमीन पर सोने को मजबूर हुए थे टाइगर श्राफ बुधवार 04,  सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 4, 2019

एक फिल्म के कारण बिक गया था घर का सारा फर्नीचर, जमीन पर सोने को मजबूर हुए थे टाइगर श्राफ बुधवार 04,  सितंबर 2019 


मुंबई अभिनेता टाइगर श्राफ ने एक साक्षात्कार के दौरान ऐसा खुलासा किया कि एक बार उनका परिवार ऐसे आर्थिक संकट में फंस गया था कि उन्हें घर का फर्नीचर तक बेचना पड़ा। टाइगर ने ये इंटरव्यू एक मैगजीन को दी। उन्होंने बताया कि उनके पेरेंट्स ने फिल्म बूम के साथ एक्सपेरीमेंट किया था जोकि उनके लिए काफी नुकसानदायक रहा। ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। बूम को कैजाद गुस्ताद ने डायरेक्ट किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और जावेद जाफरी जैसे पॉपुलर चेहरे थे।                                                            कटरीना कैफ की यह डेब्यू फिल्म थी। कहा जाता है कि फिल्म रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी। इसी के चलते यह बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्राफ ने खुलासा किया कि उन्हें याद है कि कैसे एक के बाद एक परिवार का पूरा फर्नीचर बिक गया। यहां तक कि तब टाइगर का बेड भी बिक गया और उन्हें जमीन पर सोना पड़ा। तब टाइगर की उम्र 11 साल थी। 






टाइगर ने बताया कि वह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था।  टाइगर श्रॉफ ने बताया है कि उनके घर की हालत पिता जैकी श्रॉफ के कुछ गलत फैसलों और मां आयशा श्रॉफ की असफल प्रोडक्शन कम्पनी के कारण खराब हो गई थी। टाइगर श्रॉफ के अनुसार, उनकी मां आयशा श्रॉफ के बैनर तले बनी बूम से सभी को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी और घर के हालात बहुत ही खराब हो गए। 


 




Post Top Ad