देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें 21 सितम्बर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 21, 2019

देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें 21 सितम्बर 2019

📰 *हरियाणा और महाराष्ट्र के अलावा इन राज्यों की 64 सीटों पर भी मतदान🗳️* - मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया। उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 


📰 *'विक्रम' 🛰️से संपर्क न होने के बाद भी मिशन चन्द्रयान 2 से आई अच्छी खबर* - इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 का आर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है। ऑर्बिटर में 8 इंस्ट्रूमेंट्स लगे होते हैं और हर इंस्ट्रूमेंट वही काम करता है जो उसे करना होता है। 


📰 *मुख्यमंत्रीपद हम रखेंगे: देवेंद्र फडणवीस* - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया है कि भाजपा सहयोगी शिवसेना को सीएम पद देने का कोई इरादा नहीं रखती है। 


📰 *दिल्ली बॉर्डर🛣️ पर चल रहा किसानों का धरना खत्म* - भारतीय किसान संगठन के बैनर तले अपनी मांगों के लिए दिल्ली की ओर कूच करने वाले किसानों ने अपना धरना खत्म कर दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने उनकी 15 मांगों में से 5 मांगें मान ली हैं। 


📰 *'मंदिर में रेप' बयान🗣️ पर दिग्विजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें* - बीजेपी नेता राजेंद्र नाथ तिवारी का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भगवा पहनकर लोग बलात्कार कर रहे हैं। भगवा पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। इसको लेकर तिवारी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


📰 *बीजेपी की महिला नेता का आरोप, जाधवपुर यूनिवर्सिटी में भीड़ ने मेरे कपड़े फाड़े* - पश्‍चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों की भीड़ द्वारा हुई हिंसा के खिलाफ बीजेपी की नेता अग्‍निमित्रा पॉल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


📰 *जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन* - सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर और राजौरी के नौशेरा में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।


📰 *चिन्मयानंद की गिरफ्तारी⛓️ के बाद पीड़ित छात्रा🤦‍♀️ का चौंकाने वाला बयान* - स्वामी चिन्मयानंद के जेल चले जाने के बाद जब पीड़ित छात्रा से पूछा गया कि क्या वह कार्रवाई से संतुष्ट हैं, तो उसका जवाब था कि वह बिल्कुल संतुष्ट नहीं है क्योंकि एसआईटी ने हल्की धाराएं लगाई हैं। 


📰 *महिला को उंगली दिखाना👉 पड़ सकता है भारी* - दिल्ली की एक कोर्ट के आदेश के बाद एक शख्स को महिला को अजीब मुंह बनाकर मिडिल फिंगर दिखाने का दोषी पाया गय है। 


📰 *त्‍योहार से पहले बैंक करने जा रहे हड़ताल* - 26 सितंबर से ही बैंक, हड़ताल की वजह से बंद हो जाएंगे। इससे दुर्गा पूजा और त्योहार की तैयारी प्रभावित हो सकती है। व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है


📰 *पटाखाफैक्टरी में विस्फोट, चार की मौत* - यूपी के एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट हो गया। घटना में चार लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। 


Post Top Ad