देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें रविवार 08 सितम्बर 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 8, 2019

देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें रविवार 08 सितम्बर 2019*

📰 *चंद्रयान-2: इसरो ने माना- चांद  से टकराया था 'विक्रम' लैंडर🛰️* - इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा है कि देखकर लगता है कि विक्रम लैंडर जाकर चांद की सतह से टकरा गया है। उन्होंने यह भी स्वीकार कर लिया है कि विक्रम लैंडर की प्लान की गई लैंडिंग सॉफ्ट नहीं रही


📰 *मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को दिया 5 हजार अरब डॉलर की इकॉनमी बनाने का मंत्र* - उन्होंने कहा है कि एलपीजी (यानी उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों पर आधारित आर्थिक सुधार जारी रखकर ही रणनीति बनाकर भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सकता है। 


📰 *अवैध प्रवासी होंगे भारत से बाहर : अमित शाह* - असम की राजधानी गुवाहाटी में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर राज्य को विशेष प्रावधान प्रदान करने वाले अनुच्छेद 371 को नहीं छुएगा। 


📰 *जावड़ेकर ने🗣️ कहा- मंदी को लेकर चिंता नहीं करें* - सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, समय-समय पर उत्पन्न होने वाली वैश्विक मंदी भारत की विकास गति को रोक नहीं सकेगी। भारत की तरक्की पिछले पांच सालों में सात फीसदी की रही और आगे भी ये जारी रहेगी। 


📰 *राहुल गांधी ने तंज कसते हुए सरकार को कुछ इस👉 तरह दी बधाई* - मोदी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर ट्वीट कर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'यह लोकतंत्र का लगातार विनाश, मीडिया की स्वतंत्रता को खत्म करने वाला और अर्थव्यवस्था की तबाही वाला कार्यकाल है


📰 *'लाइट हिंदुत्व' से👉 जीरो हो जाएगी पार्टी: शशि थरूर* - उन्होंने कहा कि हिंदी पट्टी में पार्टी के संकट का समाधान बहुसंख्यक तुष्टिकरण में या कोक लाइट की तर्ज पर किसी तरह के लाइट हिंदुत्व की पेशकश में नहीं है और इस राह पर चलने से कांग्रेस जीरो हो जाएगी। 


📰 *स्विस बैंकों से भारत को मिली खास जानकारी* - स्विस बैंकों में पैसे रखने वाले भारतीयों के खातों से जुड़ी जानकारियां भारत को मिलनी शुरू हो गई हैं। स्विट्जरलैंड ने स्वचालित व्यवस्था के तहत इस महीने पहली बार कुछ सूचनाएं भारत को उपलब्ध कराई हैं। 


📰 *ईडी ने लंदन स्थित रोल्स रॉयस के खिलाफ दर्ज✍️ किया केस* - ईडी ने लंदन स्थित रोल्स रॉयल के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में क्रिमिनल केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस केस के तहत ईडी कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच करेगा


📰 *ओडिशा में कटा अब तक का सबसे बड़ा चालान* - ओडिशा के संबलपुर जिले के रहने वाले ट्रक ड्राइवर का संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत अब तक का सबसे बड़ा चालान काटा गया है। ड्राइवर को 86,500 रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया


Post Top Ad