देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें 10 सितम्बर 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 10, 2019

देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें 10 सितम्बर 2019*

📰 *चंद्रयान 2: खतरनाक इलाके में फंसा है लैंडर विक्रम🛰️* - यूरोपियन स्पेस एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक चांद के दक्षिणी ध्रुव में जहां विक्रम की लैंडिंग हुई वो एक बेहद ही खतरनाक इलाका है। एजेंसी का भी उस इलाके में लैंडिग कराने का मिशन था, जो सफल नहीं हो पाया।


📰 *विक्रम लैंडर🛰️ से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी* - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने के सभी संभावित कोशिशें की जा रही हैं


📰 *उर्मिला मातोंडकर का कांग्रेस से इस्तीफा* - महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री से नेत्री बनीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।


📰 *चेन्नई से👉 जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश🇧🇩 का आतंकी गिरफ्तार⛓️* - आज सुबह चेन्नई से जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकवादी का नाम असदुल्लाह शेख है


📰 *पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, इमरान की पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव ने भारत में ली शरण* - पाक पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार को अपने परिवार समेत जान बचाकर भारत में आना पड़ा। उन्होंने भारत में राजनीतिक शरण की मांग की है।


📰 *जब एक👉 सवाल के जवाब में इसरो चीफ🗣️ ने जीत लिया सभी का दिल* - एक इंटरव्‍यू में इसरो चीफ से उनके तमिल मूल का होने से जुड़ा सवाल पूछा गया था। इस पर इसरो चीफ ने कहा, 'सबसे पहले मैं एक भारतीय हूं, मैं इसरो में एक भारतीय होने के नाते शामिल हुआ।


📰 *खड़े होने में असमर्थ महिला से सीआईएसएफ जवान ने किया दुर्व्यवहार* - आईजीआई पर सिक्योरिटी चेकिंग के लिए मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने व्‍हीलचेयर पर आईं विराली मोदी नामक एक महिला को सुरक्षा जांच के लिए उठने को कह दिया।


📰 *दुनिया भर में गांजे की खपत में दिल्ली का तीसरा नंबर* - जर्मनी की एबीसीडी (एबीसीडी) संस्था की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक साल के अंतराल में दुनिया भर में गांजे की खपत को यदि शहरों के अनुसार देखा जाए तो दिल्ली का तीसरे और मुंबई छठे स्‍थान पर है। 


📰 *दिल्ली के👉 रेस्टोरेंट में सिख युवक👳‍♀️ को एंट्री से रोका * - सिख व्यक्ति परनाम साहिब ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए रेस्तरां के कर्माचारियों पर उनके और उसके मित्र के साथ शनिवार रात दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। *


📰 *खतरों को देखते हुए भारतीय सेना👮‍♂️ का होगा आधुनिकीकरण* - केंद्र सरकार अगले पांच से सात सालों में सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करने के लिए 130 अरब डॉलर खर्च करने जा रही है। सरकार की तत्काल प्राथमिकता थल सेना के आधुनिकीकरण को तेज करना है। 


📰 *महिला की आंख👁️ और सिर🧠 की हड्डी के बीच फंसी कूकर की सीटी* - खाना बनाने के दौरान एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई, जिसमें उसकी जान पर बन आई। हालात ऐसे हो गए उस महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पूरा मामला रांची के खूंटी जिले के मुरहू इलाके की है।


📰 *हुबली के👉 एक ही पंडाल में मुहर्रम🕌 और गणेश चतुर्थी🕉️* - देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है और मंगलवार को मुहर्रम का मातम भी इसी बीच किया गया। ऐसे में धार्मिक सौहार्द की एक मिसाल हुबली में देखने को मिली। यहां के एक पंडाल में गणेश चतुर्थी और मुहर्रम एक साथ मनाया जा रहा है। 


Post Top Ad