*देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें 19 सितम्बर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 19, 2019

*देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें 19 सितम्बर 2019

📰 *चिदंबरम को बड़ा झटका : कोर्ट ने 3 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत* - आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अब उन्हें 14 दिन और तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा। उनकी जमानत याचिका पर 23 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।


📰 *केजरीवाल सरकार किसानों को देगी 100 करोड़ का गिफ्ट', 20 हजार परिवारों को होगा✊फायदा* - किसानों का खास ख्याल रखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार उनकी फसल की लागत से 50 फीसदी ज्यादा दाम देने की तैयारी में है. इस योजना के लागू होने के बाद दिल्ली में किसानों के गेहूं की कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा हो जाएगी. 


📰 *पी चिदंबरम के बाद अब डीके शिवकुमार को भेजा गया ⛓️तिहाड़* - मनी लॉन्ड्रिंग केस में हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। डीके शिवकुमार इलाज के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गुरुवार को डीके शिवकुमार को तिहाड़ भेज दिया गया है। 


📰 *देश में बन रहे हैं 21 नए न्यूक्लियर रिएक्टर, बिजली उत्पादन में होगी 15 हजार मेगावाट की बढोत्तरी* - डीएई के सचिव के एन व्यास ने बुधवार को कहा, ''भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की योजना है। हमारे 21 रिएक्टर निर्माण और योजना के विभिन्न चरण में हैं। इससे हम 15,000 मेगावॉट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ सकेंगे।'


📰 *सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार को अमेरिका में मिला 🎖️अवार्ड* - मशहूर गणितज्ञ और सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को अमेरिका में शिक्षा से संबंधित 'द एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019' मिला है। उन्हें यह अवार्ड जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए दिया गया है


📰 *लड़ाकू विमान 'तेजस' में राजनाथ सिंह ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाले पहले रक्षा मंत्री* - 


📰 *महाराष्‍ट्रविधानसभा चुनाव से पहले तल्‍ख हुए शिवसेना के तेवर* - शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर पार्टी को 144 सीटें नहीं मिलती है तो बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। 


📰 *फिर मुश्किल में भाजपा सांसद सनी🕺 देओल, 22 साल पुराने इस केस👨‍⚖️में आरोप तय* - फिल्म अभिनेता और पंजाब की गुरदासपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद सनी देओल एक बार फिर मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल 22 साल पहले आई एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चेन पुलिंग के मामले में रेलवे कोर्ट ने सनी देओल के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। 


📰 *पाकिस्तान से फंडिंग वाले बयान पर बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ किया मानहानि✍️का केस* - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह नई मुश्किलों में फंस सकते हैं। क्योंकि उनके आईएसआई वाले बयान को लेकर बीजेपी ने आपराधिक और मानहानि का केस कर दिया है। 


📰 *चंद्रयान 2🛰️ में नासा नहीं ले पाया 'घायल' विक्रमकी तस्वीरें* - भारत का चंद्रयान-2 मिशन लगभग खत्म हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने लैंडर विक्रम को जिंदा करने की उम्मीदें अब छोड़ दी हैं। इस मिशन में भारत के लिए आखिरी उम्मीद दुनिया का सबसे बड़ा स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन नासा था। 


📰 *कांग्रेस के इस बड़े नेता ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन* - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में उन्होंने आप की सदस्यता ली। अजय कुमार ने पिछले महीने ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। 


Post Top Ad