देश के सबसे ऊँचे एटीसी टावर का उद्घाटन, जानें लंबाई और लागत के बारे में  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 2, 2019

देश के सबसे ऊँचे एटीसी टावर का उद्घाटन, जानें लंबाई और लागत के बारे में 


सोमवार 02 सितंबर, 2019 नई दिल्ली- नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को देश के सबसे ऊँचे एयर ट्राफिक नियंत्रण (एटीसी) टावर का उद्घाटन किया। पुरी ने कहा कि प्रभावी और निर्बाध हवाई यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सेवाओं और प्रणालियों को बेहतर बनाना जरूरी है और इनके लिए इस तरह के बुनियादी ढाँचों की जरूरत है।                         उन्होंने कहा कि देश के हवाई अड्डों पर यात्री एवं कार्गो यातायात में ऐतिहासिक वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार विकास को रेखांकित करता है। आने वाले समय में नागरिक उड्डयन क्षेत्र देश के आर्थिक विकास का इंजन साबित होगा। इस एटीसी टावर की ऊँचाई 102 मीटर है। इसे 350 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस 33 मंजिला टावर में 25वीं और 26वीं मंजिल पर एटीसी नियंत्रक होंगे। इस टावर पर रडार और एडीएस की अत्याधुनिक ऑटोमेशन प्रणाली लगी हुई है। पुराने टावर के पेपर स्ट्रिप की जगह इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्लाइट स्ट्रिप है। अभी हवाई अड्डे का यातायात नियंत्रण पूरी तरह से नए टावर पर स्थानांतरित नहीं होगा। मशीनों और प्रणालियों की जाँच के लिए समानांतर नियंत्रण कुछ महीने से नये टावर पर चल रहा है।





केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के बावजूद मशीन के पीछे बैठा व्यक्ति महत्त्वपूर्ण होता है जो उसे नियंत्रित करता है। पर्दे के पीछे रहकर भारतीय आकाश में उड़ानों को सुरक्षित बनाये रखने वाले प्रतिबद्ध हवाई यातायात नियंत्रकों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला, नागर विमानन महानिदेशक अरुण कुमार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल और मंत्रालय तथा प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
 




Post Top Ad