चिन्मयानंद की गिरफ्तार के बाद पीड़ित छात्रा का सामने आया चौंकाने वाला बयान, बोली कुछ ऐसा.. शनिवार 21 सितंबर, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 21, 2019

चिन्मयानंद की गिरफ्तार के बाद पीड़ित छात्रा का सामने आया चौंकाने वाला बयान, बोली कुछ ऐसा.. शनिवार 21 सितंबर, 2019

शनिवार 21 सितंबर, 2019                           स्वामी चिन्मयानंद के जेल चले जाने के बाद जब पीड़ित छात्रा से पूछा गया कि क्या वह कार्रवाई से संतुष्ट हैं, तो उसका जवाब था कि वह बिल्कुल संतुष्ट नहीं है क्योंकि एसआईटी ने हल्की धाराएं लगाई हैं। उसे इंसाफ मिलता नजर नहीं आ रहा है। उसने कहा कि फिरौती मांगने से उसका कोई लेनादेना नहीं है उसके केस को कमजोर करने के लिए कोई नया पहलू निकाला गया है।



पीड़ित छात्रा को भी जाना पड़ सकता है जेल


फिरौती मामले में पीड़ित छात्रा की संलिप्ता देखी जा रही है। वीडियो में उसकी स्वीकारोक्ति नजर आ रही है। वीडियो दिखाने पर पांच करोड रुपये मांगने की बात भी स्वीकार की है। वहीं गाड़ी में मौजूद ड्राइवर की संलिप्तता सामने नहीं आई है, फिर भी उसके मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। मोबाइल डाटा कलेक्ट किया जा रहा है। यदि इसमें वह शामिल नजर आया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।


संजय से 42 सौ और स्वामी से 200 बार हुई मोबाइल से बात


एसआईटी प्रमुख आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि कॉल डिटेल्स निकलवाने पर पता चला है कि एक जनवरी से अब तक संजय से छात्रा की 42 सौ बार बात हुई है और स्वामी चिन्मयानंद से भी दो सौ बार बात हुई है। इन तथ्यों को भी विवेचना में शामिल किया गया है।



Post Top Ad