चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक पार किया अंतिम पड़ाव, इस दिन होगी चांद पर लैंडिंग - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 1, 2019

चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक पार किया अंतिम पड़ाव, इस दिन होगी चांद पर लैंडिंग



रविवार 01,  सितंबर 2019 चेन्नई  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि 'चंद्रयान 2' ने रविवार को चन्द्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में प्रवेश कर लिया और अब यह चांद से महज चंद कदमों की दूरी पर अपने लक्ष्य से केवल छह दिन दूर है। इसरो ने ट्वीट कर कहा, “ चंद्रयान 2 ने पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया।”






इसरो ने आधिकारिक वेबसाइट पर कहा कि प्रणोदन प्रणाली का प्रयोग करते हुए अंतरिक्षयान चंद्रयान-2 को चंद्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कराने की प्रक्रिया को छह बज कर 21 मिनट शुरू किया गया। इस प्रक्रिया के पूरा होने में करीब 52 सेकंड का समय लगा। उन्होंने कहा, “ इसकी सभी गतिविधियां सामान्य है। अगली प्रक्रिया कल होगी जब चंद्रयान 2 से लैंडर 'विक्रम' ऑर्बिटर से अलग होगा। यह प्रक्रिया दोपहर बाद 12 बज कर 45 मिनट और एक बजकर 45 मिनट के बीच होगी।”




Post Top Ad