Breaking: राष्ट्रपति कोविंद ने 5 राज्यपालों का किया तबादला/नियुक्ति , कलराज को राजस्थान आरिफ खान को मिला …. - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 1, 2019

Breaking: राष्ट्रपति कोविंद ने 5 राज्यपालों का किया तबादला/नियुक्ति , कलराज को राजस्थान आरिफ खान को मिला ….

रविवार 1, सितंबर 2019भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों का तबादला किया है। वहीं कुछ को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का नया राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है और तमिलसाईं सौदरराजन को तेलंगाना के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। सौंदरराजन इससे पहले तमिलनाडु भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष थीं।






कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान                 गौरतलब है कि कांग्रेस से दो बार, जनता दल और बसपा से एक-एक बार लोकसभा का सदस्य रह चुके आरिफ मोहम्मद खान ने वर्ष 2004 भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि वर्ष 2007 में भाजपा छोडने के साथ ही उन्होंने संसदीय राजनीति से दूरी बना ली थी।



महज 26 वर्ष की उम्र में बतौर विधायक संसदीय राजनीति की शुरुआत साल 1977 से की। बाद में कांग्रेस में शामिल हुए और 1980 में कानपुर और 1984 में बहराइच से सांसद चुने गए। इसी दौरान शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने से नाराज खान ने कांग्रेस और राजीव मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वर्ष 1989 में जनता दल से तो वर्ष 1998 में बसपा से सांसद बने। वर्ष 2004 में भाजपा में शामिल हुए मगर कैसरगंज से लोकसभा चुनाव हारने के बाद वर्ष 2007 में भाजपा छोड़ी।







Post Top Ad