Big Breaking:::आंध्र प्रदेश:: पूर्व स्पीकर कोडेला सिवा प्रसाद राव ने अपने आवास पर फांसी से लकटकर आत्महत्या की  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 16, 2019

Big Breaking:::आंध्र प्रदेश:: पूर्व स्पीकर कोडेला सिवा प्रसाद राव ने अपने आवास पर फांसी से लकटकर आत्महत्या की 

सोमवार 16 सितंबर 2019आंध्र प्रदेश के पूर्व स्पीकर कोडेला शिव प्रसाद राव ने अपने हैदराबाद स्थित आवास पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। वह 72 साल के थे। राव राज्य की विपक्षी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उन्हें बसावटकरम अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अस्पताल को उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने बालाकृष्ण के साथ खोला था। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग किया गया था उस समय कोडेला विधानसभा के स्पीकर बने थे। वह नारसोराओपेट से पांच बार विधायक चुने गए थे। एक बार वह सत्तेनापल्ली से भी विधायक बने थे। वह राज्य के गृह मंत्री और पंचायत राज मंत्री का भी कार्यभार संभाल चुके थे। वह 1983 में टीडीपी में शामिल हुए थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। राव का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। गुंटूर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह डॉक्टर बने थे।

Post Top Ad