भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार का सख्त फैसला, 15 इनकम टैक्स अधिकारियों को किया जबरन रिटायर  शुक्रवार 27, सितंबर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2019

भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार का सख्त फैसला, 15 इनकम टैक्स अधिकारियों को किया जबरन रिटायर  शुक्रवार 27, सितंबर 2019

केंद्र सरकार ने आज को 15 कर अधिकारियों को भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते जबरन रिटायर कर दिया है। इन अधिकारियों में प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, सीआईटी, जूनियर सीआईटी, असिस्टेंट सीआईटी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।















वित्त मंत्रालय ने चौथी बार उन अधिकारियों को रिटायर किया है जिनपर भ्रष्टाचार या फिर अन्य गंभीर आरोप हैं। इससे पहले तीन राउंड में सरकार ने 49 हाईरैंक के अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया था।


पिछले महीने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 22 वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते जबरन रिटायर किया था। इन अधिकारियों को जनहित में मौलिक नियम 56 (जे) के तहत रिटायर किया गया था। ये अधिकारी अधीक्षक/एओ रैंक के थे।


10 जून को 12 वरिष्ठ अधिकारी किए गए थे रिटायर

10 जून को वित्त मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त 12 वरिष्ठ अफसरों को अनिवार्य तौर पर रिटायर कर दिया था। इन अफसरों में आयकर विभाग के चीफ कमिश्नर के साथ-साथ प्रिंसिपल कमिश्नर जैसे पदों पर तैनात रहे अधिकारी भी शामिल थे
















Post Top Ad