भीषण धमाके से दहला अमृतसर, दो की माैत-7 घायल   Sep 23, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 23, 2019

भीषण धमाके से दहला अमृतसर, दो की माैत-7 घायल   Sep 23, 2019 


अमृतसर सोमवार शाम लवकुश नगर में भीषण धमाके की खबर है। इस धमाके में दो लोगों की माैत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों में ढाई साल का बच्‍चा भी है। धमाका होने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल सिविल अस्पताल में पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। मृतकों की पहचान कबाड़ी राजेंद्र कुमार और रत्न लाल के रूप में हुई है। दोनों की माैत मौके पर ही हुई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। आशंका है कि पुराने विस्फोटक को खोलते वक्त यह हादसा हुआ होगा। स्‍क्रैप में पटाखे व आतिशबाजी भी थीI बताया जाता है कि बेचे जाने के बाद पुलिस ने स्‍क्रैप थाना परिसर से उठवा दिया थाI उसे लवकुश नगर निवासी रतनलाल उठाकर अपनी गली में ले गया थाI  फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ-साथ शवों को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है और गहराई से छानबीन जारी है। हादसे के बाद की तस्वीरें काफी भयावह हैं। लोग खून से लथपथ घायलों को अस्पताल ले जाते दिखे।



Post Top Ad