बटाला में पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, कई लोगों के दबे होने की आशंका  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 4, 2019

बटाला में पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, कई लोगों के दबे होने की आशंका 


बुधवार 04,  सितंबर 2019 बटाला: बटाला में आज आतिशबाजी कारखाने में जबरदस्त धमाका होने की खबर है। इस हादसे में कई लोगों के मलबे के नीचे दब गए। हादसे की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ वहां पहले भी धमाका हो चुका है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मलबे में कई लोग दब गए  और कई की मौत हो गई। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जालंधर रोड पर हंसली नाले के नजदीक स्थित इस पटाखा में पटाखे बनते हैं। आज फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हो गया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक धमाके में दर्जनभर लोगों के मारे जाने की आशंका है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के पास खड़ी कई कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके के कारण फैक्ट्री का मलबा काफी दूर जा कर गिरा। पुलिस प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। दरअसल दीवाली के मद्देनजर अवैध रूप से कई फैक्ट्रियों में पटाखे बनाने जाते हैं।






 




Post Top Ad