बाइक पर जा रहे प्रेमी जोड़े की गोली मार कर हत्या, परिजनों पर ऑनर किलिंग का आरोप , रविवार 15 सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 15, 2019

बाइक पर जा रहे प्रेमी जोड़े की गोली मार कर हत्या, परिजनों पर ऑनर किलिंग का आरोप , रविवार 15 सितंबर 2019 


तरनतारन : तरनतारन के गांव नौशहरा ढाला में आज बाइक पर दवा लेने जा रहे एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। इस घटना को सुबह करीब 8:30 बजे अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।                                       जानकारी के अनुसार, अमनदीप सिंह ने गांव गहरी निवासी अमनप्रीत कौर के साथ एक साल पहले प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद वह अलग रह रहे थे। आज सुबह जब वह दवाई लेने जा रहे थे कि इतने में एक स्विफट कार ने उन्हें घेर लिया और गोलियां मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में लड़की का भाई और उसके दोस्त सवार थे।इस घटना के बाद लड़की का पिता अमरजीत सिंह व मां हरजिंदर कौर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने इस हत्या में शामिल होने के इनकार किया, उन्होंने कहा कि इस हत्या की पीछे उनका कोई हाथ नहीं है। बल्कि इस घटना को उनके भतीजों ने अंजाम दिया है। फिल्हाल पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शुरूआती जांच में पुलिस ने करीब 11 लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Post Top Ad