अयोध्या फैजाबाद संक्षिप्त खबर सोमवार 16 सितंबर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 16, 2019

अयोध्या फैजाबाद संक्षिप्त खबर सोमवार 16 सितंबर 2019

सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान घायल* 


*बिना हेलमेट के चला रहे थे बाइक*


भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान घायल हो गए।हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रूदौली कोतवाली क्षेत्र की भेलसर चौकी के भेलसर शुजागंज मार्ग पर अपनी बाइक से भेलसर आ रहे ग्राम प्रधान जैसे ही भेलसर शुजागंज मार्ग पर पहुंचे तभी अचानक एक बालक के सामने आ जाने से ग्राम प्रधान ने बाइक को ब्रेक लगाया।ब्रेक लगाते ही ग्राम प्रधान बाइक समेत गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने तत्काल अपने हमराहियों के साथ पहुचंकर घायल ग्राम प्रधान को सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया।जहां हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि ग्राम श्हबाजपुर के ग्राम प्रधान अमरनाथ वर्मा किसी कार्य से भेलसर आ रहे थे। वह जैसे ही भेलसर शुजागंज मार्ग के पास पहुंचे तभी अचानक एक बच्चा सामने आ गया।बच्चे को बचाने के चक्कर मे ग्राम प्रधान अमरनाथ वर्मा बाइक सहित गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए।जिन्हें सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी ने बताया कि डाक्टरों के मुताबिक ग्राम प्रधान के सर में चोट ज्यादा लगी है चौकी प्रभारी ने कहा कि अगर ग्राम प्रधान हेलमेट लगाए होते तो शायद उनके सर में इतनी ज्यादा चोट न लगती।



*हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी व् काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन*


भेलसर(अयोध्या)अवकाश प्राप्त अध्यापक कृष्णानन्द गुप्त के संयोजन में हिन्दी दिवस के अवसर पर आर्य समाज मंदिर रुदौली में  विचार गोष्ठी व काव्य संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम चन्द्र यादव विधायक रूदौली ने मा वीणा पाणी के  चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने सम्बोधन में विधायक ने कहा कि हिंदी दिवस का कार्यक्रम प्रेणना दायक है आयोजन के भाव को हमे नई पीढ़ी को बताना है,हिन्दी भाषा हमारी देव नागरी लिपि है इसको अत्यधिक प्रयोग में लाने के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है।14 सितम्बर 1949 को  हिन्दी को राष्टभाषा के रूप में स्वीकार जरूर किया गया था लेकिन उसे अभी वास्तविक स्थान नही मिला है।हिन्दी भाषा जैसी समग्रता अन्य किसी भाषा मे नही है।उन्होंने हिंदी दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।आर्य समाज के मंत्री शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी का हिंदी के  उत्थान के लिए किया गया कार्य अतुलनीय है सत्यार्थ प्रकाश जैसे महान ग्रंथ उन्होंने हिंदी में लिख कर  भाषा प्रेम को प्रदर्शित किया है।आयोजक कृष्णानन्द गुप्त ने कहा कि हिन्दी भाषा विश्व की अन्य भाषाओं में अपना विशेष स्थान रखती है लेकिन भारत देश मे अभी भी इसे यथोचित स्थान नही मिला है।पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन ने सभी को हिंदी दिवस की शुभ कामनाएं देते हुए सामाजिक व साहित्यिक संगठनों से संवर्धन के कार्य करने का आह्वान किया।नरसिह नारायण पाण्डेय"चंचल"की अध्यक्षता व राष्ट्रपति से सम्मानित अध्यापक देवेन्द्र चरण खरे"आलोक"के संचालन में आयोजित काव्य संध्या का शुभारंभ मा सरस्वती की बन्दना से करते हुए विंध्यवासिनी प्रसाद मिश्र"चंचल'ने कहा कि सरस्वती मैय्या आय दरस दिखाई दे।वीणा झनकार सारा तमस नसाय दे।हिंदी अपनी भाषा है भारत की परिभाषा है।जन मानस में रची बसी।जनगणमन की अभिलाषा है।कार्यक्रम के संयोजक कृष्णानन्द गुप्त ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा कि वन्दन हिंदी का अभिनन्दन हिंदी का।भारत माँ के माथे पर चन्दन हिंदी का।चंदा लाल राही ने कहा कि श्रीमती जी को मैडम कहने की लाचारी,पहचान किसे अपने सम्मान की।जय जय हिन्दी जय हिंदुस्तान की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए देवेंद्र चरण खरे आलोक ने अपना भाव प्रदर्शित करते हुए कहा कि हिन्दी हिंदी कहते अंग्रेजी सरकार हुई।आज जमीनी संस्कृत थाती भाषा भी लाचार हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरसिंह नारायण पाण्डेय चंचल ने कहा कि भारत माँ की सुहाग बिंदी।इस हिन्दी की अनुरंजित उषा अब आरती सजायेगी।इसके अलावा जितेंद्र यादव नीरज,कृष्णा अग्रवाल,विनोद कसौधन,अनुराग तिवारी,राजेश गुप्ता आदि ने अपनी रचनाये पड़ी। कार्यक्रम में पत्रकार अजय गुप्त,विवेक कुमार गुप्त,राज किशोर सिंह,विनय मिश्र,हिमांशु गर्ग,प्रेम जायसवाल,मनोज सोनी,मनीष चौरसिया,सलिल प्रकाश,प्रेम हरि,बृजेश धवन,रघुकुल अग्रवाल,हरिनारायण आर्य,सौरभ,पुष्कर,भीष्म नारायण आदि लोग उपस्थित थे।अन्त में आयोजक विवेक कुमार गुप्त ने सभी आगंतुको के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।



*प्रधान मंत्री का जन्म दिवस सेवा संकल्प सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है*


भेलसर(अयोध्या)भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प सप्ताह के रूप में मनाने के ऐलान के बाद विधायक रूदौली राम चन्द्र यादव की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
रविवार को भाजपा विधायक श्री यादव ने क्षेत्र की सैदपुर गोशाला में पहुँच कर गौ माता का विधवत पूजन अर्चन कर गौ सेवा का संकल्प लिया।इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि अभी तक किसी सरकार ने छुट्टा जानवरो के संवर्धन की व्यवस्था नही की।प्रदेश की पहली सरकार है जिसने छुट्टा जानवरो के लिए अलग से इंतजाम करते हुए गौशालाओ का निर्माण करवाया।उन्होंने यह भी कहा कि भारत की संस्कृति में भंगवान श्रीकृष्ण ने भी गौमाता को पाल कर उनकी सेवा की थी।कृष्ण वंशीय व भगवान कृष्ण के प्रति आस्था रखने वाले लोग है।उपस्थित सभी लोगो ने गौ सेवा का संकल्प लिया है।विधायक ने कहा कि गौशालाये सही से चल रही है कही भी दिक्कत नही है।इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग गौपालक बनकर गौ सेवा करे ताकि हमारा क्षेत्र खुशहाल रह सके।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,भाजपा नेता तेज तिवारी,ग्रामसभा प्रधान दिनेश पांडेय,प्रधान ललित विश्वकर्मा,शेर बहादुर सिंह,राजेश यादव,दुर्गा प्रसाद यादव,अजय शुक्ला,राजित पांडेय,शशांक सिंह,राकेश यादव,राहुल कौशल,चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी,राकेश तिवारी,शीतला प्रसाद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
: *


*एआईएमआईएम के कार्यालय का उदघाटन 19 सितम्बर को*


भेलसर(अयोध्या)आल इण्डिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली आगामी 19 सितम्बर को अयोध्या में पार्टी कार्यालय का उदघाटन करेंगे।
एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष शाहनवाज शमीम सिद्दीकी उर्फ शानू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली आगामी 19 सितम्बर को अपराह्न चार बजे आर्य कन्या रोड नियावां निकट बकरा मण्डी फैजाबाद में कार्यालय का उदघाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समय से पहुँचने की अपील की है।


Post Top Ad