अपराध जगत की प्रमुख खबरें 12 सितम्बर 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 12, 2019

अपराध जगत की प्रमुख खबरें 12 सितम्बर 2019*

📰 *पंजाब में 1 कर्ज ने छीन लीं 3पीढ़ियां, दादा-पिता के बाद बेटे ने भी दी जान* - पंजाब में किसानों की कर्जमाफी की योजना चला रही कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को बड़ा झटका लगा है। एक ओर सरकार कर्जमाफी के बड़े-बड़े वादे कर रही है वहीं दूसरी ओर राज्य के 22 वर्षीय एक युवक ने कर्ज के बोझ तले आत्महत्या कर ली। 


📰 *सीबीआई👮‍♀️ ने गृह मंत्रालय के एक अधिकारी को 70 लाख रिश्वत के संग पकड़ा* - अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने एक मामले को प्रभावित करने के लिए एक वरिष्ठ एजेंसी अधिकारी को 16 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गृह मंत्रालय के एक अनुभाग अधिकारी को गिरफ्तार किया। *


📰 *मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम में  सुप्रीम कोर्ट का आदेश,  परिवार को सौंपी जाएं 8 लड़कियां🧑* - मुजफ्फरपुर के बालिका शेल्टर होम में 30 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण और रेप किया गया। इस केस की एक आरोपी मंजू वर्मा को समाज कल्याण मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। इसे नीतीश कुमार के करीबियों में गिना जाता था। 


📰 *मुंबई में महिला🧑को दिखाकर आपत्तिजनक हरकत कर रहा था🛺 ऑटो चालक, गिरफ्तार* - आरोपी पर छेड़छाड़ के कई केस दर्ज हैं। पुलिस इस बार आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए घटना की पूरी तहकीकात कर रही है।पुलिस ने आईपीसी सेक्शन 509 के तहत एफआईआर दर्ज किया। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-QP00)*


📰 *जेल तोड़ 🤔पपला को भगाने वाले इन 6 बदमाशों की तलाश,3 लाख का ईनाम* - बहरोड़ थाने के लॉकअप से गैंगस्टर पपला गुज्जर को छुड़ाकर भगाने वाले 6 बदमाशों के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने 3 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है।


📰 *भरतपुर में 🧑लड़की को घर से किया अगवा,फिर हथियार की नोक पर गैंग रेप* - पीड़ित लड़की की शिकायत पर पहाड़ी क्षेत्र के गोपालगढ़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर हथियार की नोक पर अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।


📰 *चलती कार में पकड़ा देह व्यापार, 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 लड़कियों को छुड़ाया* - जो लड़कियां कार में मिली, ब्रोकर ने उनके फोटो लोगों को भेज रखे थे। मैसेजेज में उन लड़कियों को देह व्यापार के लिए भेजने के बदले रेट भी तय किए गए थे। पुलिस टीम को यह कन्फर्म हो गया कि ब्रोकर लड़कियों को टैक्सी नंबर की कारों में देह व्यापार करने जा रहे हैं। 


📰 *हिमांचल में मां ने फोन पर बात करने से रोका तो🧑 8वीं की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत - ग्रामीणों ने मामले की पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने घटना की पु्ष्टि की है। 


Post Top Ad