अपराध जगत की प्रमुख खबरें  16 सितम्बर 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 16, 2019

अपराध जगत की प्रमुख खबरें  16 सितम्बर 2019*

📰 *मुजफ्फरपुर आरोपियों का ऑडियो क्लिप वायरल, चलती स्कॉर्पियो में किया था रेप* - मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम की पीड़ि‍ता से बेतिया में गैंगरेप की घटना से जुड़े मामले मेंं अहम सुराग मिले हैं। न्यूज 18 के हाथ एक ऑडियो क्लिप लगा है, जिसमें दो सगे भाइयों में से छोटा भाई किसी से फोन पर बात कर घटना की सारी कहानी बयां कर रहा है।


📰 *एमपी पुलिस ने 6 लाख के इनामी डकैत को मारगिराया* - मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुख्यात डकैत बबुली कोल और उसके साथी को मध्य प्रदेश पुलिस ने आज सुबह एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों डकैत की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। डाकू बबुली कोल के ऊपर 6 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।


📰 *मर्डर से पहले देवर ने भाभी को पिलाई🍷 बीयर, मोबाइल से खुला राज* - मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र में बीते 30 अगस्त को गांव शाहपुर में एक नलकूप के समीप एक महिला का शव मिला था। शाहपुर के जंगल में मृत मिली विवाहिता की हत्या उसी के देवर की थी।


📰 *रंजिश के चलते सौतेली मां ने की 3 साल की बेटी की हत्या* - उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने रंजिश के चलते अपनी सौतन की 3 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।


📰 *लव मैरिज से खफा भाई ने बहन को पति समेत कियाअगवा, कार से कुचला फिर गोलियों से भून डाला* - पंजाब के तरनतारन में घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। लड़की के भाइयों ने दोनों को अगवा किया और फिर उन्हें कार से कुचल दिया। 


📰 *मां ने तस्कर को 1 लाख रुपए में बेटी को बेचा और दिल्ली महिला आयोग ने बचाया* - रविवार को दिल्ली महिला आयोग ने 15 साल की एक ऐसी लड़की को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, जिसे उसकी सगी मां ने एक लाख रुपए में बेच दिया था। *


📰 *पटना में ओला कैब ड्राइवर ने सगीबहनों से की छेड़छाड़, ⛓️ गिरफ्तार* - पटना में ओला कैब के ड्राइवर को लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, कैब ड्राइवर ने दो सगी बहनों के साथ ना सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उनका अपहरण करने की भी कोशिश की।


📰 *बच्चेका किया था यौन उत्पीड़न,बुजुर्ग को हुई सश्रम कारावास ⛓️ की सजा* - महाराष्ट्र की एक अदालत ने 76 साल के एक व्यक्ति को 2017 में एक बच्चे का याैन उत्पीड़न करने के मामले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 


Post Top Ad