अमेरिका के झटके से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों के डूबे करोड़ों , बृहस्पतिवार 19 सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 19, 2019

अमेरिका के झटके से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों के डूबे करोड़ों , बृहस्पतिवार 19 सितंबर 2019 


नई दिल्ली  दो दिन सुधार रहने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में फिर गिरावट का रुख रहा। दोपहर करीब 1:35 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 405.73 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के बाद 36,158.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक इस गिरावट से निवेशकों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।यूएस फेडरल रिजर्व (US Fed) ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है। हालांकि इस साल दरें और घटाने को लेकर साफ संकेत नहीं हैं। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बीच कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंकों तक टूटा गया। निफ्टी 135 अंक फिसल गया। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 252.14 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद 36,311.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 75.95 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,764.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी सेंसेक्स में करीब 600 अंकों की गिरावट आई थी जिस कारण निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।





 



 




Post Top Ad