अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका बृहस्पतिवार 05, सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 5, 2019

अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका बृहस्पतिवार 05, सितंबर 2019 


अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद के अमराईवाड़ी इलाके में गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत गिर गई जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में मलबे में तीन लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है।।                                      राहत और बचाव कार्य के दौरान 5 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है जिसके बाद सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह इमारत मकानमालिक ने किराए पर दी हुई थी और इसमें सभी किरायेदार ही रहते थे। इमारत के मलबे से एक वृद्ध महिला के शव को निकाल लिया गया है जबकि 4 अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।अधिकारियों के मुताबिक अभी भी इस मलबे में 3 लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वह मलबे में दबे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। 4 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां की गलियां काफी संकरी हैं इस वजह से राहत और बचाव कार्य धीमी गति से हो पा रहा है।






इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद के एक इलाके में पानी की टंकी गिरने से 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। बोपल में नगर पालिका के पास हुए इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।




Post Top Ad