अब तक की प्रमुख खबरें 07 सितम्बर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 7, 2019

अब तक की प्रमुख खबरें 07 सितम्बर 2019

📰 *चंद्रयान 2 से संपर्क टूटने पर बोले 🗣️पीएम मोदी- चंद्रमा को छूने की हमारी इच्छाशक्ति और दृढ़ हुई* 


📰 *चंद्रयान-2🛰️ से संपर्क टूटने के बाद रो पड़े 👉इसरो चीफ, पीएम मोदी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला* - चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया है। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से शनिवार सुबह इसरो मुख्यालय पहुंचे थे। इस मौके पर पीएम मोदी और इसरो के चीफ दोनों की आंखें नम हो गई।हालांकि पीएम मोदी ने इसरो चीफ को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान पीएम मोदी भी बेहद भावुक दिखे।


📰 *चंद्रयान-2: पूरा मिशन नहीं हुआ है असफल, उम्मीद की किरण अभी बाकी* - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने के अनुरोध के साथ बताया कि मिशन का सिर्फ पांच प्रतिशत -लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर- नुकसान हुआ है, जबकि बाकी 95 प्रतिशत -चंद्रयान-2 ऑर्बिटर- अभी भी चंद्रमा का सफलतापूर्वक चक्कर काट रहा है। *


 *👉चंद्रयान 2: राष्ट्रपति से लेकर सोनिया गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई* - मिशन चंद्रयान-2 को लेकर सोनिया गांधी ने इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसरो ने 115 सफल अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया है, हम इसरो और उनके वैज्ञानिकों के कर्जदार हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि पूरे देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है, इसरो की पूरी टीम ने अद्भुत काम किया। सोनिया गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक दिन हम चांद पर जरूर पहुंचेंगे। 


📰 *लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ  पेट्रोल-डीजल, आज इतनी घटी कीमत* - पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले तीन दिन से बदलाव का सिलसिला जारी है. शनिवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल का दाम 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में कमी आना है. 


*👉जेएनयू छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक* - दिल्ली हाईकोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र संघ चुनाव के नतीजे जारी करने पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले की सुनवाई 17 सितंबर तक के लिए टाल दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में अगले आदेश तक जेएनयू छात्र संघ के चुनाव जारी न किए जाएं


 *👉वित्त मंत्री का बड़ा बयान 2014 से नहीं 👎बढ़ी है महंगाई, लोगों का सवाल उठाना गलत* - देश में आर्थिक सुस्ती की चर्चा को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि महंगाई दर नियंत्रण में है और यह 2104 से नहीं बढ़ी है। सीतारमण ने कोलकाता में उद्योगपतियों और व्यापारियों से मुलाकात के बाद कहा कि महंगाई दर 2014 से नहीं बढ़ी है। 


📰 *शेहला रशीद बोलीं- मेरे खिलाफ राजद्रोह का केस तुच्छ और राजनीति से प्रेरित* - कश्मीरी सामाजिक कार्यकर्ता शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। अब शेहला रशीद की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। शेहला रशीद ने अपने खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले को 'तुच्छ', 'राजनीति से प्रेरित' और उन्हें चुप कराने का दयनीय प्रयास करार दिया।


Post Top Ad