आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आए बिल गेट्स, देंगे 200 मिलियन डॉलर की सहायता शुक्रवार 27, सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2019

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आए बिल गेट्स, देंगे 200 मिलियन डॉलर की सहायता शुक्रवार 27, सितंबर 2019 


न्यूयॉर्क- आतंकवाद के मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ चुके पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है। कर्ज में डूबे पाकिस्तान की मदद के लिए माइक्रोसॉप्ट के फाउंडर बिल गेट्स आर्थिक मदद के लिए आगे आएं हैं। जानकारी मिली है कि बिल गेट्स पाकिस्तान को आर्थिक मदद के लिए 200 मिलियन डॉलर देंगे। अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था।





रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, गुरुवार को बिल गेट्स के साथ इमरान खान ने एक एमओयू साइन किया। ये पैसा पाकिस्तान में गरीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'एहसास' के लिए दिया जाएगा। ये फंड साल 2020 तक खर्च किए जाएंगे। इमरान खान के मुताबिक, पाकिस्तान से गरीबी हटाने का ये सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इस मौके पर उन्होंने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन को शुक्रिया अदा किया।बता दें कि देश को चलाने के लिए पाकिस्तान लगातार कर्ज ले रहा है। मार्च 2019 तक पाकिस्तान पर 85 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 6 लाख करोड़ से ज़्यादा कर कर्ज है। पाकिस्तान ने पश्चिमी यूरोप और मध्य पूर्व के देशों से भारी भरकम कर्ज ले रखा है। पाकिस्तान को सबसे कर्ज चीन ने दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लोन ले रखा है।  




Post Top Ad