यू0 पी० में भाजपा की चुनावी जनसभाएं May 14, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 14, 2019

यू0 पी० में भाजपा की चुनावी जनसभाएं May 14, 2019

 


लखनऊ 14 मई। भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया की केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज 15 मई को दोपहर 03 बजे सांस्कृतिक संकुल, चैकाघाट सभागार के प्रांगण, वाराणसी में सभा को संबोधित करेंगी तथा जनसभा के पश्चात् महिलाओं की स्कूटी रैली का झंडी दिखाकर शुभारम्भ करेंगी।

        उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 15 मई को सलेमपुर व कुशीनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मौर्य दोपहर 02 बजे जू.हा.स्कूल बांगरा बाजार, भाटपार रानी, देवरिया में सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 03 बजे डेनिट क्लब ग्राउण्ड, बस स्टैण्ड के निकट कसया, कुशीनगर में लोससभा प्रत्याशी विजय दुबे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मौर्य सायं 04.30 बजे जनता इंटर कालेज नगरा, बेल्थरा रोड, बलिया में सलेमपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

          सांसद मनोज तिवारी 15 मई को सलेमपुर, बलिया व राबर्टसगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मनोज तिवारी सुबह 11 बजे लिटिल फ्लावर स्कूल के बगल में मन्टू सिंह का हाता, सलेमपुर, देवरिया में सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 12.30 बजे पीएन इंटर कालेज, दुबे का छपरा, बैरिया, बलिया में भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। तिवारी दोपहर 02 बजे गांधी मेमोरियल इंटर कालेज, बहादुरगंज, जहूराबाद, गाजीपुर में बलिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा सायं 04 बजे जुगैल ओबरा, सोनभद्र में राबर्टसगंज लोकसभा से अपनादल प्रत्याशी पकौड़ी लाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

         मंत्री दारा सिंह चैहान 15 मई को सुबह 11 बजे कुशीनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री विजय दुबे के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

         मंत्री अनिल राजभर 15 मई को सुबह 11.30 बजे देवरिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डा0 रमापति राम त्रिपाठी के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 



Post Top Ad