ये नया और भ्रष्टाचार मुक्त हिंदुस्तान है, कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार युक्त भारत था-योगी आदित्यनाथ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 17, 2019

ये नया और भ्रष्टाचार मुक्त हिंदुस्तान है, कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार युक्त भारत था-योगी आदित्यनाथ

 


" alt="" aria-hidden="true" />

लखनऊ 13 मई 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बांसडीह, कौड़ीराम और सहजनवा में आयोजित जनसभाओं में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि ये गठबंधन केवल 23 मई तक है। सपा-बसपा के बीच अभी से जूतमपैजार शुरू हो गई है। चुनाव हारने के बाद बबुआ बुआ पर वोट की खरीद फरोख्त का आरोप लगाएगा, तो बुआ बबुआ पर गुंडागर्दी का आरोप लगाएगी। सीएम ने कहा कि इन दोनों में खूनी संघर्ष भी शुरू हो सकता है इसलिए मैंने पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है ताकि प्रदेश में अराजकता न फैल पाए। बीजेपी ने सबका विकास किया तुष्टिकरण किसी का नहीं किया और ये ही कारण है कि जनता मोदी जी को वोट देना चाहती है। जनता खुद चुनाव लड़ रही है।

सीएम ने कहा कि ये नया और भ्रष्टाचार मुक्त हिंदुस्तान है, कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार युक्त भारत था। सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार ने गौ माता को कटने नहीं दिया और न ही अवैध बूचड़खाने चलने दिए। जब विकास भाजपा ने किया तो वोट भी भाजपा को ही मिलना चाहिए।


Post Top Ad