सुल्तानपुर:लोकसभा चुनाव में नेताओं के विवादित बोल बढ़ते जा रहे है। इसी क्रम में ताजा उदाहरण वरुण गाँधी का आया है। वरुण
उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद है।इस बार बीजेपी ने वहाँ से उनकी माँ को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। वरुण अपनी माँ मेनका गाँधी का चुनाव प्रचार करने सुल्तानपुर पहुँचे थे। प्रचार के दौरान वरुण ने वहाँ से गठबंधन प्रत्याशी चंद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह का बिना नाम लिए कहा कि मैं संजय गाँधी का लड़का हूँ,इन लोगों से अपने जूते खुलवाता हूँ।
आपको बता दें, कि सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह इस क्षेत्र में दबंग छवि रखते हैं।यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के खाते में आई सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर चंद्र भद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वह पहले विधायक भी रह चुके हैं।